About Me

मेरे बारे में


नमस्ते! मेरा नाम कमल है। मैं एक शिक्षक, लेखक और शिक्षाविद हूँ। मैंने यह Blog scientific thinking और तर्कशीलता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। कई विषयों पर मेरे अपने विचार हैं जिन्हें मैं Internet पर साझा करना चाहता हूँ। इससे पहले मेरी अपनी वेबसाइट Bhannaat.com थी, जिसे कुछ कारणों से बंद करना पड़ा।

अगर आपके भी किसी विषय पर अपने विचार हैं, या किसी लेख में कुछ जोड़ना या हटाना है, तो हमें लिखें। आप किसी खास विषय पर लिखने का अनुरोध भी कर सकते हैं।

यहाँ आपको नैतिक शिक्षा, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य, तर्कसंगत जीवनशैली और मेरे निजी लेख मिलेंगे। मेरी लेखन शैली अध्ययन, ज्ञान, प्रमाण और वैज्ञानिक शोध पर आधारित है। मेरा मानना है कि हम बिना किसी धर्म या ईश्वर के भी शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि बुद्ध की शिक्षाएं आज भी बेहद व्यावहारिक और उपयोगी हैं।

इस ब्लॉग पर आपको क्या मिलेगा?

  • बौद्ध नैतिकता और उसके आधुनिक उपयोग
  • मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण
  • तर्कसंगत जीवन जीने के तरीके
  • व्यक्तिगत लेख और जीवन के अनुभव
  • भारत में नास्तिकता और मानवतावाद
  • गट-ब्रेन कनेक्शन और आपका स्वास्थ्य
  • समाज, विचार और संस्कृति का विश्लेषण

मेरी पृष्ठभूमि

मैं मुरैना, मध्य प्रदेश में रहता हूँ। पेशे से शिक्षक हूँ, लेकिन लिखना मेरा असली जुनून है। मुझे यह दुनिया समझना और explore करना पसंद है।

मेरा मानना है कि:

  • सच हमेशा सुखद नहीं होता, लेकिन वह मुक्त करने वाला होता है
  • विज्ञान और दर्शन हमें बेहतर जीवन जीना सिखाते हैं
  • तर्क डर और अंधविश्वास को दूर करता है
  • सार्थक जीवन प्रेम, रिश्तों और योगदान में है

जुड़ना चाहते हैं?

💬 WhatsApp पर संपर्क करें

क्या आप इन विचारों से सहमत हैं? किसी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं, या मेरे लेखन पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं?


नीचे कमेंट करें, या Contact Us पेज से सीधे मुझसे जुड़ें।

Sign up here with your email